ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कर्मचारियों ने मांग उठाई पुरानी पेंशन मिले उन्हें।
विधायकों की पेंशन बढ़ाने पर कर्मचारी संगठन के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया।
अल्मोड़ाः विधायकों की पेंशन बढ़ाने के बाद कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की मांग की है।
शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जोशी और सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों के साथ कुठाराघात हो रहा है।
जहां विधानसभा में पूर्व विधायकों की पेंशन को 40 हजार से बढ़ाकर 60हजार रुपए कर दी है, वहीं शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग राजकोषीय घाटा का बहाना बनाकर टाली जा रही है।
सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कहा कि सभी घटक संगठन लगातार धरना प्रदर्शन, आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में जरूरी है। इसके लिए सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी।
जबतक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।








