देहरादून एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दूसरे स्थान पर

Spread the love

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (सीएसआई) में लगातार दूसरी बार देहरादून एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। देहरादून एयरपोर्ट को पांच में से कुल 4.99 अंक प्राप्त हुए हैं। जिस कारण लगातार दूसरी बार दून एयरपोर्ट दूसरे स्थान पाने में सफल रहा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तरफ से साल में दो बार यह सर्वे कराया जाता है। पिछले वर्ष जुलाई से दिसंबर तक के बीच करीब 62 एयरपोर्ट पर कराए गए सर्वे के बाद नतीजे जारी करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने देहरादून एयरपोर्ट को लगातार दूसरा स्थान दिया है। पहले स्थान पर हिमाचल प्रदेश कांगडा का गग्गल एयरपोर्ट रहा है। जिसे पूरे पांच अंक मिले हैं। जबकि महाकुंभ के लिए पूरी दुनिया में विख्यात प्रयागराज एयरपोर्ट इस सर्वे में टॉप टेन से भी बाहर हो गया है।

दून एयरपोर्ट को 2022 में इस सूची में पांचवा, 2023 में तीसरा और 2024 में दूसरा स्थान मिला था। अब 2025 में भी एयरपोर्ट को लगातार दूसरा स्थान मिला है। राष्ट्रीय एयरपोर्ट काउंसिल के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिवर्ष 35 लाख से अधिक पैसेंजर क्षमता वाले एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) और इससे कम क्षमता वाले एयरपोर्ट पर कस्टमर सेटिस्फेक्शन इंडेक्स (सीएसआई) सर्वेक्षण कराया जाता है। बीते जुलाई से दिसंबर तक के बीच कराए गए सर्वे में दून एयरपोर्ट को यह स्थान प्राप्त हुआ है।

सीएसआई सर्वे में इन बिंदुओं को किया जाता है शामिल

ग्राहक संतुष्टि सर्वे (सीएसआई) में 33 बिंदुओं में बोर्डिंग सुविधा, टर्मिनल बिल्डिंग की स्वच्छता, पैसेंजरों को मिलने वाली बस सुविधा, एयरपोर्ट कर्मियों और एअरलाइंस के लोगों का व्यवहार, सीआईएसएफ का व्यवहार, एयरपोर्ट पर इंटरनेट सुविधा, लगेज ट्रॉली सुविधा, खाद्य सुविधा, उड़ान संबंधी जानकारी आदि शामिल हैं। जिससे ग्राहक संतुष्टि सर्वे तैयार कर स्थान दिया जाता है। इस सर्वे से पता चलता है कि एयरपोर्ट अपने पैसेंजरों को किस स्तर की सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

सीएसआई में दून एयरपोर्ट को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि और अधिक सुविधाएं जुटाकर कार्यरत सभी कर्मियों और अधिकारियों के सहयोग से देशभर में देहरादून एयरपोर्ट को नंबर एक का स्थान दिलाया जाए

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)