ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा होने से जंगलो मेें  विचरण करने वाले जीव – जन्तुओं के जीवन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

              ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा होने से जंगलो मेें  विचरण करने वाले जीव – जन्तुओं के जीवन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।  यदि समय रहते जंगलो में लगी आग पर काबू नही पाया गया तो जंगलो में  लगी आग विकराल रूप धारण कर सकती है तथा मदमहेश्वर घाटी के अन्य जंगल भी भीषण आग की चपेट में आ सकते है। जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार सुबह ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है तथा समाचार लिखे जाने तक वन विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे है। मदमहेश्वर घाटी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मदमहेश्वर घाटी के जंगल अचानक भीषण आग की चपेट मे आ गये। जंगलो में भीषण आग लगने से लाखो की वन सम्पदा स्वाहा होने के साथ जंगलों में निर्भीक विचरण करने वाले अनेक प्रजाति के जीव – जन्तुओं का जीवन भी संकट मे पड़ गया है। वन विभाग द्वारा जंगलो मेें लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किये तो जा रहे है मगर बीहड चट्टानों के मध्य आग लगने से आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। जानकारी देते हुए ग्रामीण आर के पहाड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह अचानक मदमहेश्वर घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आ गये है। उनका कहना है कि प्रति वर्ष कई हेक्टेयर जंगलों का भूभाग भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन सम्पदा स्वाहा होने के साथ पर्यावरण को खासा नुकसान हो रहा है। इसलिए वन विभाग को जंगलों मेें आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। रेज अधिकारी धीर सिह ने बताया कि जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए 6 सदस्यीय दल घटनास्थल पहुंच चुका है तथा जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)