ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आगामी होली महोत्सव को “फाग महोत्सव” 2025 के रूप में मनाने की तैयारी जोरों पर।
अल्मोड़ाः श्री रामलीला कमेटी धारानौला अल्मोड़ा के रामलीला भवन के मुख्य सभागार में दिनांक 16फरवरी 2025 को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी होली के पर्व को भव्य रूप से मनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई, चर्चा में कहा गया कि होली पर्व को श्री रामलीला एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के धारानौला अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
होली के इस आयोजन को “फाग महोत्सव 2025” के नाम से मनाने पर आम सहमति बनी। यह महोत्सव चार दिवसीय होगा और इसमें बैठकी होली, महिलाओं की होली, पुरुषों की खड़ी बोली, एवं चीर दहन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला एवं पुरुष होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने हेतु 23 फरवरी 2025 को पुनः रामलीला कमेटी धारानौला अल्मोड़ा के मुख्य सभागार में एक खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस बैठक में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे- कमेटी के अध्यक्ष भूपाल मनराल, सचिव दीपक गुरुरानी, चीनाखान वार्ड के पार्षद संजय जोशी, रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल, विहान संस्था के निदेशक देवेन्द्र भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी, दिनेश जोशी, पंकज भगत, अमित भट्ट, उमाशंकर आदि।








