18 फरवरी से पहाड़ों में वर्षा, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना

Spread the love

              देहरादूनः प्रदेश में मौसम मंगलवार से एक बार फिर करवट बदल सकता है। 18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

            सोमवार को प्रदेश में मौसम शुल्क रहा और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 और 23 फरवरी को हिमपात हो सकता है

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है।

 

दून में मौसम के साथ बदलने लगा फैशन का ट्रेंड।

           दोपहर को तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही साथ ही फैशन का ट्रेंड भी बदल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नए कपड़े दुकानों में सजाने की तैयारी चल रही है। बच्चों से लेकर युवा और महिलाओं के लिए विभिन्न रंगों में हल्के कपड़े बाजार में आ चुके हैं। साधे और पार्टी वियर परिधान अलग अलग डिजाइन में तैयार हैं।

लोग बाजार जाकर नए ट्रेंड को लेकर दुकानदारों से मांग कर रहे हैं। इनमें काटन और रेयान के कपड़े खास पसंद बने हैं। दुकानदारों ने भी बदलते मौसम को लेकर कपड़ों का स्टाक मंगवा लिया है। बीते कुछ दिनों से सुबह शाम हल्की ठंड है लेकिन दोपहर को गर्मी महसूस होने लगी है। यहां तक कि जैकेट और स्वेटकर उतारना पड़ रहा है। ऐसे मौसम को देखते हुए बाजार भी परिधानों से सजने लगे हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)