ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
डॉ.नवीन चन्द्र का वैज्ञानिक पद पर हुआ है चयन।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ नवीन चन्द्र का गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी प्रर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक -सी के पद पर चयन हुआ है। डॉ नवीन चन्द्र मूल रूप से जैंती के वांगी गांव निवासी हैं।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर से वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई में वह बीते दो वर्षों से परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष धनी आर्या ने कहा कि उन्होंने डीएसबी परिसर नैनीताल के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी और यूसर्क देहरादून के निर्देशन में डिस्ट्रीब्यूशन अवेलेबिलिटी एंड थ्रेटस टू मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स इन इंडियन एल्पाइन हिमालया विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया।
कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, आदि ने उन्हें बधाई दी है।







