ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा के नए सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने संभाला कार्यभार।
अल्मोड़ाः जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सोमवार को यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।मूल रूप से जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।
सत्यपाल सिंह इस पद पर आने से पहले ग्यारह वर्ष केनरा बैंक में कार्यरत रहे। उनकी स्कूली एवं उच्च शिक्षा अल्मोड़ा से ही हुई है।
उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से ही पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे राज्य लोकसेवा आयोग की सम्मिलित प्रवर अधिनस्थ परीक्षा 2021से चयनित होकर आए हैं।







