ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में पुलिस की भर्ती 24फरवरी से।
अल्मोड़ाः नगर में 24फरवरी से कांस्टेबल की भर्ती शुरू होने वाली है। पूरे प्रदेश में करीब 2000आरक्षियों की भर्ती की जाएगी। अल्मोड़ा में इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर ली गई है।
24 फरवरी से सिमकनी मैदान पर भौतिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि 24फरवरी से पूरे प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।
इसके लिए अलग अलग जिलों में तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए करीब 4700 आवेदक परीक्षा देंगे।








