धामी सरकार ने फैसला लेते हुए सख्त भू-कानून लागू किए

Spread the love

                देहरादूनः विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड में भूमि का विषय जनभावनाओं से जुड़ा रहा है। 71.05 प्रतिशत वन भूभाग होने के कारण इससे स्वाभाविक रूप से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव और विकास योजनाओं में वन कानूनों के बाधक बनने को गांवों से पलायन का एक कारण भी माना जा सकता है। यही नहीं, राज्य गठन के बाद से जिस तरह से बड़े पैमाने पर भूमि की खरीद-फरोख्त ने भी जोर पकड़ा, उसका असर कई क्षेत्रों में जनसांख्यिकी बदलाव के रूप में देखने में भी आया है।

लागू किया उत्तर प्रदेश का ही भू-कानून

                 माना जा रहा है कि इस कानून के धरातल पर मूर्त रूप लेने से भूमि की बेतहाशा खरीद-फरोख्त थम सकेगी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद राज्य में सख्त भू-कानून को धामी सरकार के एक और बड़े निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

कब क्या हुआ?

  • वर्ष 2002 में पहली निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार ने कानून सख्त बनाने की दिशा में कदम उठाए।
  • वर्ष 2003 में बाहरी व्यक्तियों के लिए आवासीय उपयोग के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि खरीद की सीमा तय। साथ ही 12.5 एकड़ तक कृषि भूमि खरीद की अनुमति देने का अधिकार डीएम को दिया गया।
  • वर्ष 2007 में बाहरी व्यक्तियों के लिए 500 वर्ग मीटर भूमि खरीद की अनुमति घटाकर 250 वर्ग मीटर की गई।
  • वर्ष 2018 में व्यावसायिक व औद्योगिक प्रयोजन के लिए 12.5 एकड़ के दायरे को बढ़ाकर 30 एकड़ किया गया।
  • वर्ष 2021 में भू-कानून को लेकर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित।
  • वर्ष 2022 में सुभाष कुमार समिति ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी।

भू-कानून को लेकर संसदीय परंपराओं का नहीं हो रहा पालन: यशपाल आर्य

              देहरादून : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भू-कानून से संबंधित विधेयक को राज्य मंत्रिमंडल से स्वीकृति और उसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर तीखी आपत्ति की। उन्होंने सरकार पर संसदीय परंपराओं का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा हो तो मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए। यही परंपरा रही है। भू-कानून विधेयक आएगा या संशोधन विधेयक आएगा, इस बारे में सदन को जानकारी नहीं है, लेकिन उसके अंश सार्वजनिक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू-कानून पर वह अपनी प्रतिक्रिया विधेयक के सदन में प्रस्तुत होने के बाद देंगे।

 

विभिन्न माध्यमों से पता चल रहा है कि वर्ष 2018 में किए गए परिवर्तनों को सरकार वापस ले रही है। कांग्रेस ने तब भी परिवर्तनों का विरोध किया था। यशपाल आर्य ने कहा कि वर्ष 2018 में भू-कानून में परिवर्तन के बाद राज्य की हजारों एकड़ भूमि बाहरी वयक्तियों को बेची गई। सरकार को श्वेत पत्र लाकर स्थिति साफ करनी चाहिए, ताकि जनता को पता चल सके कि भूमि की बंदरबांट किस प्रकार हुई है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)