ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्रपंचायत की बैठक में 14 करोड़ रुपये की बिकास योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव ने की जबकि सभी प्रस्ताव पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह के द्वारा पेश कर पास कराया गया। बैठक में मूल सदस्यों के इतर प्रतिनिधियों की ही भरमार रही। बैठक में पुरानी कार्यवाहियों का अनुमोदन के पश्चात नए प्रस्ताव पेश हुए जिसमें मनरेगा से 11करोड़ रुपये तथा पंचम राज्य वित्त तथा 15वां केंद्रीय वित्त का 1.5 व 1.5 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शामिल रहीं। प्रस्ताव पेश करने के बाद उपस्थित सदस्यों की सहमति मांगी गई। बैठक में बिंदुवार 15अन्य प्रस्ताव भी पेस किये गए। पेंशन आवास व खाद्यान्न को लेकर प्रधानों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग उठायी। नगवा के प्रधान प्रतिनिधि स्वामीनाथ सिंह ने राशनकार्ड बनाने में जिलापूर्ति विभाग की मनमानी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामपंचायतों को नए राशनकार्डों बनाने से मना किया जाता है जबकि सुविधाशुल्क के साथ आपूर्ति विभाग इस खेल में संलिप्त है। प्रधान भरहापारा अवधेश गोस्वामी ने पेंशन सहित अनेक समाज कल्याण की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए समाज कल्याण विभाग से ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की। क्षेत्र में बन रही पानी की टंकियों के निर्माण में तेजी तथा निर्मित टंकियों के संचालन व पाइप लाइन के लिए खोदी गयी सड़कों के मरम्मत की मांग जोरशोर से की गयी। बीडीओ परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने इस पर कार्यवायी का भरोसा दिया। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, सयुंक्त बीडीओ प्रदीप सिंह, एडीओ कृषि त्रिवेंद्र तिवारी, एडीओ पंचायत गणेश प्रताप सिंह आंगनवाड़ी सुपरवाइजर दीपाली सिंह, प्रधान गुड्डू मिश्र, अरुण शुक्ल, विनोद सिंह, विनोद मिश्र, अतिउल्ला, अशोक सिंह, बीडीसी काली प्रसाद तिवारी, विजय प्रताप ओझा आदि मौजूद रहे।







