संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
गजल: बाकी है सफर …!
मंजिल दूर, बाकी है सफ़र,
ये देखों थकावट का असर।
ना चुराना मेहनत से नज़र,
चाहे दिखा रहें समय ग़ज़र ।
ऐसे ही करना जीवन बसर,
न रखना कोई बाकी क़सर।
मंज़िल दूर, बाकी है सफ़र,
ये देखों थकावट का असर।
ये ज़िन्दगी मिली है मयस्सर,
अब इसे नहीं रखना सिफ़र।
निराशा में ना जाना बिखर,
कहीं तो लिखा होगा शिखर।
मंजिल दूर, बाकी है सफ़र,
ये देखों थकावट का असर।
नजरें हो चार, समझो यार,
मिला साथी बना हमसफ़र।
चलने दें, जीवन इस क़दर,
आया आनंद कितना सुंदर।








