संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
भगोरिया आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व…!
भगोरिया आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व,
मेला व हाट बाजार संस्कृति पर होता गर्व।
सांस्कृतिक विरासत व परम लोक-संस्कृति,
रंग और मस्ती के साथ करते हैं अभिव्यक्ति।
नव युगलों का अपना एक अलग ही रंग हैं,
कुल्फी खाती छोरियाँ रहती सब संग-संग है।
भगोरिया आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व,
मेला व हाट बाजार संस्कृति पर होता गर्व।
मध्य प्रदेश का झाबुआ, मंडला, खरगोन,
धार, बड़वानी, बैतूल, होशंगाबाद, उमरिया,
अनूपपुर, सीधी, शहडोल, बालाघाट, हरदा,
श्योपुर और ग्वालियर में आकर हैं ठहरता।
भगोरिया आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व,
मेला व हाट बाजार संस्कृति पर होता गर्व।
पर्व से अपनापन, एकजुटता का एहसास,
परंपरागत पोशाक आधुनिकता का वास।
मेले में होती है उमंग ढोल की थाप के संग,
मांदल की गूंज से खिलता जाता अंग-अंग।
भगोरिया आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व,
मेला व हाट बाजार संस्कृति पर होता गर्व।
होली के 7 दिन पूर्व होलाष्टक से होता शुरू,
नवयुवतियाँ झूले पर आत्ममंथन करें गुरू।
विभिन्न वेशभूषा में नाचते-थिरकते परिवार,
अलौकिक और अनोखा मनाते हैं ये त्यौहार।








