भवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क

Spread the love

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए। यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी।

हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित नक्शों की व्यवस्था करना है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के मद्देनजर ड्रॉफ्टमैन उन्हें खुद प्रमाणित नक्शे चयन करने में मदद के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान करेंगे।

आवासीय नक्शों को 15 दिन में पास करने की अनिवार्यता है। इसके मद्देनजर प्राधिकरण के सॉफ्टवेयर में एक फिल्टर दिया जाएगा, ताकि 15 दिन में जिसके भी पास फाइल हो उसे अलर्ट का मैसेज चला जाए। मानचित्र सेल के सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि हर हाल में निर्धारित समय सीमा में मानचित्र का निस्तारण किया जाए, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी ने 4 जून के बाद दोबारा शमन कैंप शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सभी सहायक अभियंताओं को प्रति माह 10-10 लाख रुपये की कंपाउंडिंग प्रत्येक सेक्टर में कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्राधिकरण के सभी 12 अनुभागों को उन्होंने पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए कहा है।

अभी 7 अनुभाग जैसे नजूल, प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त इत्यादि ऑनलाइन नहीं हैं, जिन्हें जल्द ऑनलाइन किया जाएगा। सुनवाई को भी पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा, ताकि लोगों को प्राधिकरण के चक्कर ना काटने पड़ें. अगले महीने से यह सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)               न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 20 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 7 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता