गीत  (खेलूँ होली)

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

गीत  (खेलूँ होली)

खेलूँ होली

किसके सँग मैं खेलूँ होली,

साजन अभी न लौटे घर को?

व्यथा कहूँ मैं किससे हिय की-

पिया गए अनजान शहर को??

 

खुशियों का है उत्सव होली,

सभी मिटा दें दिल की दूरी।

गले लगाकर प्रेम-भाव से,

कर लें इच्छा मन की पूरी।

प्रेम-रंग होली का देखो-

रँगता दिखता गाँव-नगर को।।

पिया गए अनजान शहर को।।

 

अमराई में बैठ कोकिला,

मधुर मिलन का गीत सुनाए।

वन-उपवन की मधु सुगंध में,

लगे,प्रकृति-परिवेश नहाए।

सुनकर पपिहा की पिव बोली-

सतत निहारूँ पिया-डगर को।।

पिया गए अनजान शहर को।।

 

सखियाँ अपने प्रियतम के सँग,

होली-रंग-गुलाल खेलतीं।

भीगी चुनरी, मुदित मना सब,

होली का हुड़दंग झेलतीं।

देख मचलता मन भी मेरा-

छू लूँ मैं भी पिया-अधर को।।

पिया गए अनजान शहर को।।

 

मिले अगर साजन होते तो,

उनसे हँसी-ठिठोली करती।

बाहों का मैं हार बनाकर,

उनकी बाहों में भी रहती।

नहीं हाथ से जाने देती-

होली के इस शुभ अवसर को।।

पिया गए अनजान शहर को।।

किसके सँग मैं खेलूँ होली,

साजन अभी न लौटे घर को।।

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि