आर . सूर्य कुमारी।
कविता
आई होली, आई रे।
फाग गाओ, फाग गाओ,
आई होली, आई रे।
ढोल बजाओ, ढोल बजाओ,
आई होली, आई रे।
आज फिर आया जगत में
रंग – गुलाल का मेला रे,
होलिका चली गई जगत से
हर दिशा रंगों का खेला रे।
न जाने कितनी आस लिए,
देखी मुस्कानों की बेला रे।
फाग गाओ, फाग गाओ,
आई होली, आई रे।
ढोल बजाओ, ढोल बजाओ,
आई होली, आई रे।
झूम – झूम के, झूम – झूम के,
भारत – भूमि यों डोली रे !
छम – छम नाचे राधा – कन्हाई,
धरती भी थिर – थिर थिरकीं रे।
महक उठी वसंत – फुलवारी,
आंख – आंख आज बहकी रे।
फाग गाओ, फाग गाओ,
आई होली, आई रे।
ढोल बजाओ – ढोल बजाओ,
आई होली आई रे।
पुए मिठाई , दूध मलाई ,
आई रुचि की बहार रे ।
गली – गली आई बहार तो ,
गली – गली में फुहार रे ।
वसंत में मानो आ गई
पावस की मल्हार रे।
फाग गाओ- फाग गाओ,
आई होली, आई रे
ढोल बजाओ, ढोल बजाओ
आई होली, आई रे। (विनायक फीचर्स)








