संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
23 मार्च: शहीदी दिवस पर विशेष।
भगतसिंह था सबका दुलारा…!
जब था चारों ओर अंधियारा,
भगतसिंह था सबका दुलारा।
रखता था क्रांति की मशाल,
उसका दिल हैं बहुत विशाल।
सामने खड़ा संकट विकराल,
अंग्रेज थे अत्याचारी टकसाल।
जब था चारों ओर अंधियारा,
भगतसिंह था सबका दुलारा।
कहा करते क्यों हूँ मैं नास्तिक,
दीनता,शोषण,वर्गभेद आस्तिक।
ईश्वर की कहॉ है ‘उपस्थिति‘,
क्यों? ना दिखती परिस्थिति।
जब था चारों ओर अंधियारा,
भगतसिंह था सबका दुलारा।
बाबा रणधीरसिंह खूब समझाएं,
ये ईश्वर पर प्रश्न चिन्ह लगाएं।
अस्तित्व पर यकीन कैसे करें,
भगत अहंकार दाग क्यों झरें।
जब था चारों ओर अंधियारा,
भगतसिंह था सबका दुलारा।
अस्तित्व नकार आगे जा रहा,
आजादी का ख्वाब न पा रहा।
कैसे करू विश्वास धार बोथरी,
इंकलाब हैं अग्नि कालकोठरी।








