सीएम धामी ने बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Spread the love

यात्रा व्यवस्थाओं को चॉक चौबंद रखने पर रहा जोर
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने यात्रा व्यवस्थाओं को चॉक चौबंद रखने पर जोर दिया।

शनिवार को सीएम धामी बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होने बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। उन्होने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चॉक चौंबद रखने के निर्देश दिए ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे। श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन कराते रहने पर भी सीएम का जोर रहा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

सीएम  धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। धामों की क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की गई है और अब यात्रा पूरी तरफ से व्यवस्थित है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के अवसर मिल रहे है। यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।

हकहकूकधारियों और पंडा पुरोहितों के बदरीनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर सीएम ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा और धाम में क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या बढायी जाएगी। कहा कि बदरीनाथ में पर्याप्त संख्या में होटल एवं ठहरने की क्षमता है। लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले यह सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

इससे पूर्व हेलीपैड़ पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्रीप्रसाद भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सव्रेश पंवार, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, ईओ सुनील पुरोहित, चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के महासचिव डा वृजेश सती, आचार्य कमलेश आदि मौजूद रहे। जगतगुरुकुलम के छात्रों ने वैदिक मंत्र उपचार के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।तीर्थयात्रियों से संवाद के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।