डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
दोहे
दशरथ-सुत श्रीराम जी, उतरे ले अवतार।
रावण-कुल का नाश कर, किए पतित-उद्धार।।
शक्ति-ज्ञान-बल-बुद्धि के, हैं प्रतीक हनुमान।
पवन-पुत्र प्रभु राम के, परम भक्त-गुणवान।।
सर्व देव के देव प्रभु, शिव शंकर भगवान।
सुन कर निज गुणगान ही, दे देते वरदान।।
नहीं सफ़ाया हो सका, कोरोना का मीत।
त्राहि माम है कह रहा, होकर जग भयभीत।।
नहीं बर्फ़-बारी भली, यह प्रकोप-संकेत।
इससे बचने के लिए, सब जन रहें सचेत।।
उपकारी रहता अमर, क्षणभंगुर संसार।
अति लघु दिनकर-तेज से, मिट जाता अँधियार।।
रवि-शशि नभ के नेत्र दो, हैं प्रकाश के स्रोत।
दिखे न शशि जब रवि उगे, शशि लखकर खद्योत।।









