संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
कलयुग नहीं नवयुग कहो…!
आज भले ही घूम रहे विषधारी,
न हो गमजदा बहुत से है प्रहरी।
रहो न सकारात्मक हो बलिहारी,
बांट जोहते रहते हैं कृष्णबिहारी।
अब अबला ना कहो ये हैं ‘नारी‘,
ये नवयुग की मॉडर्न जींसधारी।
आज भले ही घूम रहे विषधारी,
न हो गमजदा बहुत से है प्रहरी।
हटाओ अपनी नजरों से ये पर्दा,
जताओ इसके प्रति असीम श्रद्धा।
ये बन चुकी है ये अब तो ‘सबला‘,
गौर से देखों इसे ये न रही रमला।
आज भले ही घूम रहे विषधारी,
न हो गमजदा बहुत से है प्रहरी।
सर्वत्र घूमने दो नररुपी विषधारी,
देखना बहादुर सजा तो है दुधारी।
अब न कल्पना कर उस वेदना की,
अली को ही जगाना है ‘चेतना‘ भी।
इसलिए कलयुग नहीं नवयुग कहो!









