लंबित विवेचनाओं का जल्द किया जाए निस्तारण : एस‌एसपी।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

लंबित विवेचनाओं का जल्द किया जाए निस्तारण : एस‌एसपी।

 

                       सोमेश्वर (अल्मोड़ा): एस‌एसपी देवेन्द्र पींचा ने बृहस्पतिवार को सोमेश्वर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना और सीसीटीएनएस कार्यालय,मलकाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा। उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर प्रविष्ठियां चेक की।

निरीक्षण के दौरान एस‌एसपी ने समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, रिकार्ड अध्यावधिक रखने तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री और भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने समेत कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जवानों से शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया। सम्मेलन कर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने हेड मोहर्रिर नवीन जोशी,हेड कांस्टेबल जितेंद्र मेहता और कांस्टेबल अंकित रावत को पुरस्कृत करने की बात कही। उनके साथ एस‌आई राजेन्द्र कुमार,सोनू बाफिला,दान सिंह मेहता मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।     श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025।   श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।        …

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।     विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे का राजा

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    नशे का राजा

    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    • By User
    • April 8, 2025
    • 6 views
    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    • By User
    • April 8, 2025
    • 7 views
    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।