ऊखीमठः क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित एक और गढ़वाली भजन शीघ्र सोशल मीडिया पर आ रहा है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः क्रौच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित एक और गढ़वाली भजन शीघ्र सोशल मीडिया पर आ रहा है। इस गढ़वाली भजन में भी भगवान कार्तिक स्वामी व क्रौच पर्वत की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित गढ़वाली भजन जय कार्तिक स्वामी विमोचन समारोह के बाद शकुन्तला मांगल ग्रुप यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित होगा। भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित गढ़वाली भजन सोशल मीडिया पर लाने का मुख्य उद्देश्य भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा को जन – जन तक पहुंचा कर क्रौच पर्वत तीर्थ का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। आने वाले समय मे जय कार्तिक स्वामी गढ़वाली भजन का फिल्मांकन भी कार्तिक स्वामी व तल्लानागपुर के सीमान्त क्षेत्र घिमतोली ग्वास की हसीन वादियों  व क्रौच पर्वत तीर्थ से निकलने वाली सुर गंगा नदी के किनारे होगा। देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित गढ़वाली भजन केदार घाटी ऊखीमठ निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने लिखा है जबकि कोटद्वार निवासी मनीष लखेडा व शकुन्तला बुढाकोटी ने स्वर दिया है। जय कार्तिक स्वामी गढ़वाली भजन की रिकार्डिंग गीत गंगा स्टूडियो देहरादून में हुई है तथा ज्योति प्रकाश पन्त ने संगीत दिया है। जय कार्तिक स्वामी गढ़वाली भजन का फिल्मांकन आने वाले समय मे कैमरामैन सुनील घिल्डियाल के निर्देशन मे होगा। गढ़वाली भजन जय कार्तिक स्वामी के लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि जब वे 90 के दशक मेें प्रभु कार्तिकेय की शरण में रहते थे तो तब उन्होने डेढ दर्जन हिन्दी व गढ़वाली भजन लिखे थे जिनका प्रकाशन धीरे – धीरे हो रहा है। गढ़वाली भजन को स्वर देने वाले मनीष लखेडा ने बताया कि जन्मभूमि रूद्रप्रयाग होने के कारण भगवान कार्तिक स्वामी के प्रति अगाध श्रद्धा बचपन से थी तथा आज भगवान कार्तिक स्वामी की कृपा से उनकी महिमा पर आधारित गढ़वाली भजन को स्वर देने का सौभाग्य मिला।

  • Related Posts

    श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

    Spread the love

    Spread the loveमीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।     श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025।   श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।        …

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।     विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन।    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    नायक रणजीत सिंह। वीर चक्र (मरणोपरान्त)

    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    आत्म-रक्षा के संस्कार दीजिए…!

    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    नुक्कड़ नाटक और स्कूल चलो अभियान रैली से सरकारी विद्यालय में संख्या बढ़ाने का प्रयास सराहा गया।

    किसी को उजाड़ कर बसे तो क्या बसे

    • By User
    • April 8, 2025
    • 9 views
    किसी को उजाड़ कर बसे तो क्या बसे