गहरी खाई में गिरी बाइक,दो की मौत

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक आशीष डिमरी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंचे।

बाइक सवार मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत (उम्र 26 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी, रोहित रावत (उम्र 25 वर्ष) निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ टीम ने बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग लाया गया। बहरहाल शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।