उत्तराखंड की पांचों सीटें फिर भाजपा के खाते में

Spread the love

देहरादून। लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का फिर से कब्जा हो गया है। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जोरदार जीत दर्ज की है। पांचों सीटें जीतने के बाद भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है और कांग्रेसियों के चेहरे पर मायूसी छायी है।

चुनाव आयोग की ओर से नैनीताल सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अन्य सीटों के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किये गये हैं। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से भाजपा के अजय टम्टा ने पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा को 2,25893 मतों से हरा दिया है।

इसी तरह नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट फिर विजयी हो गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3,34,548 मतों से हरा दिया है। पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गणोश गोदियाल को 1,55,839 मतों से हरा दिया है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विरेन्द्र रावत को 1,61,092 मतों से हरा दिया है। टिहरी लोकसभा सीट से निर्वतमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2,68,347 मतों से हरा दिया है।

अल्मोड़ा अजय टम्टा (भाजपा) 4,17535 2,25893 से जीते
प्रदीप टम्टा (कांग्रेस) 1,91,642
नारायण राम (बसपा) 9840
टिहरी  माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) 4,55,949 2,68,347 से जीते
जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस) 1,87602
बॉबी पंवार (निर्दलीय) 1,62,469
गढ़वाल अनिल बलूनी (भाजपा) 4,18,531 1,55,839 से जीते
गणोश गोदियाल (कांग्रेस) 2,62,692
सोनू कुमार (निर्दलीय ) 4803
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा) 6,48,498 1,61,092 से जीते
विरेन्द्र रावत (कांग्रेस) 4,87,406
उमेश कुमार (निर्दलीय) 89,958
जमील अहमद (बसपा) 42,116
नैनीताल अजय भट्ट (भाजपा) 7,72,671 3,34,548 से जीते
प्रकाश जोशी (कांग्रेस) 4,38,123
अख्तर अली (बसपा) 23, 455

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)