‘कोमल कवि-मन’ (स्वरचित काव्य)
पूर्णतः शांत कवि-मन कभी!
अतीव उद्विग्न हो जाता है।
अंतर्मन की यात्रा पर,
मेरा कवि-मन एकाकी होता जाता।
मुझमें!
नए विचारों-भावनाओं का ज्वार
उठता है।
जो संवेदना व करुणा का भाव रखती है,
मेरा आत्मिक, नि:शब्द
नि:स्वार्थ प्रेम….
कभी कमजोर नहीं होता।
निरंतर कुछ और कुछ करने का
अभिलाषी रहता है ये कवि-मन!
मन की अभिलाषा बनी रहती है
मुझे कभी धीरज नहीं खोना।
हताशा-निराशा की धरा पर,
सर्वदा आशा के बीज बोना।
विश्वबन्धुत्व की भावना स्थापित हेतु प्रयत्नशील। हिन्दुस्तान की नारी शक्ति की बुलंद आवाज़, सामाजिक एकता तथा समानता के प्रतीक, अतीव उदार हृदय के स्वामी –
– युगपुरुष कविवर श्री ‘सूर्यदीप’
भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक दार्शनिक,
हिन्दी भाषा के महनीय कवि-साहित्यकार,
जाने-माने समाज–सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक प्रखर चिन्तक, सम्पादक, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति, ऐतिहासिक बागपत,उत्तरप्रदेश,भारत।







