महेन्द्र मद्धेशिया
सलहन्तपुर, ककरहवॉ, दुल्हा शुमाली,
सिद्धार्थनगर, (उत्तर प्रदेश)
मृगतृष्णा
विकास के नाम पर हो रहा विनाश,
जंगल कटते जा रहे,
क्या यही है प्रगति की सही पहचान?
पेड़ों के झुरमुट में, जिनका था आशियाना,
आज वे पशु-पक्षी बेघर हो गए हैं।
जंगल, जिनकी थी एक समृद्ध और सुंदर दुनिया,
अब वे पूरी तरह से बिखर चुके हैं।
मनुष्य की महत्वाकांक्षा ने सब कुछ लूटा,
और उसे प्रगति का नाम दिया।
इससे कुछ न हुआ, और न होगा,
बस मृगतृष्णा में जीवन को खो दिया।







