पटना में यात्री बस पर फायरिंग के बाद दहशत

Spread the love

पटना के जीरो माइल पर सोमवार की देर शाम यात्रियों से खचाखच भरी बस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इसमें चालक दुष्यंत मिश्रा की मौत हो गई। अपराधियों के फरार होते हीं यात्री भी बस से उतर कर भाग गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से सड़क पर अफरातफरी मच गई थी, इसका फायदा उठाकर अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।सूचना पर एसपी डा के रामदास, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं। सदर एसडीपीओ-2 सत्यकाम ने बताया कि कई राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। चालक के शव को एनएमसीएच भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

तीन की संख्या में थे हत्यारे

बता दें कि बस नीतू राज सर्विसेज की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टैंड से बस बेतिया जाने वाली थी। धीरे धीरे बस जीरो माइल पहुंची थी, लेकिन आगे वाहनों के दबाव की वजह से रफ्तार कम थी। इस बीच तीन की संख्या में आए हमलावर फायरिंग करने लगे। यात्रियों ने सिर झुका लिया। कुछ तो फर्श पर लेट गए। लगभग डेढ़ मिनट तक यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

यात्री कूदकर बस से भागे

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि बस मालिकों से रंगदारी मांगी गई थी। इसका विरोध करने पर कातिलाना हमला किया गया। पुलिस अभी बस मालिक, कंडक्टर और मैनेजर से पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी ओर चालक के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।