प्रियंका गांधी की चुनावी सभाः राष्ट्रभक्ति और आस्था चुनावी स्टंट,भाजपा को बताया नौटंकी बाज पार्टी

Spread the love

सच्चाई वह नहीं जो मोदी कहते हैं, सच्चाई है आपका जीवन संघर्ष
भर्ती घोटाले से लेकर अंकिता तक तमाम मुद्दे उठाए
रामनगर। अपने चुनावी दौरे पर रामनगर आई प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार वह किसी की सरकार न चुनकर अपनी सरकार चुने जो आपके लिए काम करें और जिस पर आप गर्व कर सकें कि यह उनकी अपनी सरकार है जिसे आपने चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रभक्ति से लेकर धार्मिक आस्था चुनावी स्टंट है। उन्होंने भाजपा को एक ड्रामेबाज पार्टी बताया।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री व उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने संबोधन में उत्तराखंड और हिमाचल को देवभूमि कहते हैं लेकिन उनका यह संबोधन सिर्फ दिखावा है अभी हिमाचल में जब मानसूनी आपदा का कहर टूटा तो वहां भाजपा का कोई नेता नहीं दिखा और न केंद्र सरकार द्वारा एक रूपये की हिमाचल के लोगों की मदद की गई।

उन्होंने कहा कि उनका धर्म और आस्था तथा राष्ट्र प्रेम सब कुछ दिखावा है। उन्होंने कहा कि जिसने देश के लिए कुछ त्याग न किया हो उसका राष्ट्र प्रेम क्या हो सकता है। मैं और मेरे परिवार ने देश के लिए बड़ीकृबड़ी कुर्बानियां दी है। मैं जानती हूं राष्ट्र प्रेम क्या होता है। मैंने अपने पिता के शरीर के टुकड़े अपनी मां के सामने रखे देखा। वह आज मेरे को गालियां देते हैं, मैं शहीदों का मतलब जानती हूं और शहीदों के परिवारों का दर्द समझती हूं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता इधरकृउधर की बातें करते हैं। मैं कहती हूं मुद्दों पर चुनाव लड़ो। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले तथा अग्नि वीर योजनाओं के सवाल उठाते हुए कहा कि आप इन पर बात क्यों नहीं करते हैं? क्योंकि आप जानते हैं कि 10 सालों से आपकी सरकार है और इसके लिए आप जिम्मेवार है। उन्होंने पूछा कि आप अंकिता भंडारी की बात इसलिए नहीं करेंगे क्योंकि उसके गुनहगारों को संरक्षण देने वाले आप हैं।

उन्होंने कहा कि विकास आपको भाषणों और टीवी पर दिखाये गए मैं आपसे पूछती हूं कि बताओ आपके जीवन में क्या कुछ बदला है? सच यही है जो आपका जीवन संघर्ष है। वह सच नहीं है जो टीवी पर दिखाया जाता है क्योंकि मीडिया को भी उन्होंने खरीद रखा है। उन्होंने कहा कि आप की जागरूकता का भी अपहरण हो चुका है इसलिए जाग जाओ और सच को समझो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही यही से की थी कि बताओ क्या सुनोगे चुनावी भाषण या फिर सच्चाई।

प्रियंका ने किसानों के मुद्दे से लेकर महिलाओं के आरक्षण तथा खिलाड़ियों के उत्पीड़न तक कोई मुद्दा नहीं छोड़ा। जिसका जिक्र उन्होंने अपने भाषण में न किया हो। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र के वायदे भी जनता के सामने रखें। मंच का संचालन रणजीत सिंह रावत ने किया तथा यशपाल आर्य से लेकर प्रदीप टम्टा, गणेश गोदियाल और प्रकाश जोशी ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में प्रियंका का भाषण सुनकर लोग उनकी प्रशंसा करते दिखे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!