विवाद के बाद दो युवकों को चाकू से गोदा,हालत गंभीर

Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश में दो पक्षों में मामूली बात के बाद खून संघर्ष हो गया। इस विवाद में एक पक्ष की तरफ से नाबालिग किशोर ने दो युवकों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।

दोनों युवकों को ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिस वजह से दोनों को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार देर रात चंद्रेश्वर नगर धोबीघाट के निकट दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले तो दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही, लेकिन बाद में बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच नाबालिग किशोर ने सब्जी काटने वाले चाकू से एक के बाद एक दो युवकों पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी ने एक युवक की छाती और दूसरे युवक के पेट में चाकू मारा है। चाकू लगने के बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े थे। परिजन तत्काल दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उनकी नाजुक हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल में तैनात डॉक्टर सुबा ने बताया कि घायलों की पहचान रूपेश पासवान और दीपक पासवान निवासी धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई है। दोनो की एम्स में रेफर कर दिया गया है। वहीं, ऋषिकेश कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मामले में अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।