दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती : डा. धन सिंह रावत

Spread the love
प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन
अधिकारियों को दिये निर्देश, माह जुलाई तक पूर्ण करें नियुक्ति प्रक्रिया
देहरादून।  प्राथमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। पहले चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी तथा द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी।विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने व सभी विद्यालयों में समय पर पाठय़ पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।

डा. रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल रिक्त  3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 2917 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिकाओं के चलते प्राथमिक शिक्षकों के अवशेष 451 पदों पर न्यायालय के निर्णय के उपरांत दूसरे चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कर चयनित शिक्षकों को माह जुलाई तक नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुये विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने पारदर्शिता के साथ शिक्षकों के वाषिर्क स्थानांतरण समय पर करने, प्रदेशभर के विद्यालयों में पाठय़ पुस्तकों को उपलब्धता सुनिश्चित कर छात्र-छात्राओं को कक्षावार किताबें वितरित करने को भी कहा।

डा. रावत ने विभागीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा आरके उनियाल,  निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वचरुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।
  • Related Posts

    सुरों व तबला की जुगलबन्दी की मोहक प्रस्तुति लखनऊ घराना खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की याद में जुटे नामचीन फनकार।

    Spread the love

    Spread the love सम्पादक अल्मोड़ाः नवीन बिष्ट              (नया अध्याय, देहरादून)                          सुरों व…

    कैबिनेट व स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल को लाखामंडल में 108 व डॉक्टर उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय)     कैबिनेट व स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल को लाखामंडल में 108 व डॉक्टर उपलब्ध करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र।    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरों व तबला की जुगलबन्दी की मोहक प्रस्तुति लखनऊ घराना खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की याद में जुटे नामचीन फनकार।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 9 views
    सुरों व तबला की जुगलबन्दी की मोहक प्रस्तुति  लखनऊ घराना खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की याद में जुटे नामचीन फनकार।

    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 17 views
    वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का महामंत्र।

    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    • By User
    • May 11, 2026
    • 5 views
    फिरोजपुर में भारती किसान यूनियन सिद्धपुर डलेवाल जत्थेबंदी की तरफ से दी फिरोजपुर केंट प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड फिरोजपुर बैंक के बाहर लगाया गया पक्का धरना 

    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 12 views
    मध्य प्रदेश में ग्रामीण क्रांति: 1800 करोड़ का सड़क जाल और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय।

    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    • By User
    • May 11, 2026
    • 7 views
    नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

     ‘निःशब्द की गूँज’

    • By User
    • May 11, 2026
    • 9 views
     ‘निःशब्द की गूँज’