ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने नैनीताल में हुई घटना की कड़ी निंदा की।
अल्मोड़ाः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की शुक्रवार को बार सभागार में बैठक हुई। जिसमें नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की गई। साथ ही धर्म के नाम पर नैनीताल का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों और सोशल मीडिया में हाईकोर्ट के जज व अधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना से नैनीताल शहर में कानूनी व्यवस्था की असामाजिक तत्वों ने धज्जियां उड़ाई। सोशल मीडिया में अधिवक्ताओं व न्याय पालिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो जारी करने पर रोष जताया।








