ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग।
अल्मोड़ाः सिंचाई विभाग के कर्मचारी महासंघ की बैठक अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड कार्यालय में हुई। जिसमें रिक्त पदों पर कर्मचारियों की जल्द तैनाती और पुरानी पेंशन बहाल करने आदि की मांग उठाई गई।
शनिवार को हुई बैठक में सदस्यों ने कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते कार्यालय में कार्य प्रभावित हो रहे हैं।आक्रोश के साथ सदस्यों ने कहा कि संगठन लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है लेकिन अबतक उनकी मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
उन्होंने दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम क्षेत्रों में स्थानान्तरण में एकरूपता, अनुवेशक की नियुक्ति आदि की मांग की। यहां शाखा अध्यक्ष सिद्धार्थ शाह, सचिव दीप चन्द्र, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नगरकोटी, जिला सचिव विनोद कुमार जोशी, ललित जोशी, जतिन शर्मा, रेनू रावत, दिव्या आदि मौजूद रहे।








