ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
बंद के खिलाफ सड़क पर उतरे युवाओं ने निकाला जुलूस।
अल्मोड़ाः युवा मंच के बैनर तले एकजुट ने बंद के विरोध में नगर में जुलूस निकाला।माल रोड पर पालिका के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों और हिंदुवादी संगठनों पर जबरदस्ती बाजार बंद कराने का आरोप लगाया।
युवाओं ने कहा कि नैनीताल में नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी पर उन्हें बहुत दुख है, आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के में लगे हैं। गोपाल भट्ट ने कहा कि युवा गलत का हर जगह पुरजोर विरोध व निंदा करते हैं लेकिन सनातनियों के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।
अंकिता भण्डारी हत्याकांड समेत दुष्कर्म के कई मामलों में चुप्पी साधने वाले लोग नैनीताल की घटना पर बाजार बंद कराने पहुंच गए।ये दोहरा मापदंड गलत है। नेताओं को ऐसी घटनाओं पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने बंद करना चाहिए तथा लोगों को बरगलाना बंद करें।
इस अवसर पर वहां प्रदीप बिष्ट, गोकुल खनी, सूरज वाणी, दीपा जोशी, आशीष भारती, सिद्धार्थ महरा, प्रदीप मेहता, इशांत कुमार, गोविंद प्रसाद, विक्रम चौहान, मनोज मेहरा,कमल मेहरा, जगदीश तिवारी, नीरज डंगवाल, संतोष कुमार, विश्वास टम्टा, बृजेश बुधलाकोटी, शिवम पंत, रोहित भट्ट, उज्जवल जोशी आदि लोग मौजूद थे।








