ब्यूरो गोंडा (उ. प्र.): सियाराम पाण्डेय।
सरकार को पीओके ले लेना चाहिए: शिवपाल सिंह यादव।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव वजीरगंज में एक निजी कार्यक्रम में होने आए थे शामिल, भाजपा पर किया तीखा प्रहार।
गोंडाः करणी सेना की प्रवृत्ति आतंकवादी वाली है। अब भारत को पीओके ले लेना चाहिए। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार वजीरगंज में पूर्व एमएलसी रणविजय के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो रहा है। यह निर्णय भाजपा सरकार दबाव में लिया है। सरकार हर मामलों में फेल है। कानून व्यवस्था सही नहीं है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए सरकार को पूरी तरीके से फेल बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मदरसा पर हो रही कार्यवाही को पूर्वाग्रही निर्णय बताया। उन्होंने बहराइच में लगने वाले दरगाह शरीफ पर मेला को रोकने को गलत बताया। कहा कि इतिहास के पन्ने को पलटना गैर जरूरी है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरसद हुसैन, सूरज सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, मन्जू सिंह, रणजीत सिंह, पवन सिंह, राकेश वर्मा, गुड्डू मिश्र, अरून शुक्ला, कौशल तिवारी, बिनोद मिश्रा, उपेंद्र बहादुर सिंह, अहसान अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







