प्रो. ऋचा यादव, बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
सबकी माँ चली जाती है
आज चार साल हो गये आपको गए। माँ मुझे बहुत दुख है मैंने कभी सोचा ही नहीं कि आप कभी हमें छोड़कर जा सकती हो।
जरा सी देर के लिए भी मन में ये ख्याल क्यों नहीं आया। टेपरिकार्डर से मोबाईल तक कभी भी मेरे मन में क्यों नहीं आया कि आपकी आवाज टेप कर लूँ।
आज एलबम पे एलबम खोज रही हूँ।
सबसे कम आपकी ही फोटो हैं। मेरी ज़िन्दगी की सबसे अहम हिस्सा हो आप मगर आप की और मेरी साथ में बस एक दो फोटो ही हैं।
कभी फोटो को डिलीट कर लिया, कभी डाटा उड़ गया, कभी मोबाईल चोरी हो गया। काश! उन फोटो को मैं धुलवा के रखती।
आपके गहने, आपके कपड़े, सब हैं। मगर वो आपने खुद नहीं लिए हैं। आप बजार ही नहीं गई, माँ कभी।
मैं ने कहा भी मगर जिद क्यों नहीं की, आज याद करती तो याद ही नहीं आता। आपकी पसंद की मिठाई क्या थी या सब्जी क्या थी, कलर कौन सा था। कुछ भी याद नहीं। आप मीठा पसंद करती थी और कलर में डार्क मैरून रेड, है न, आप हम सब में हो। घर के कोने कोने में हो। मगर मुझे दुख है कि मैं उन लम्हों को अपने मोबाईल में कैद नहीं कर पाई।
आपकी आवाज को भी नहीं। आपकी पसंद को भी नहीं।
मैं आप सब को भी अगाह कर रहीं हूँ।
सहेज लिजीऐ, समेट लिजीए, खूब खुशी दिजीए। गले लगिये पैर छू लिजीए, आशीर्वाद जमा करीए ,उनको वो हर खुशी दिजीए जो वो चाहती हैं।
उनकी पसंद की रंगोली बनाईये, पकवान बनाईए, आप लाख बड़े सही उनके लिए बच्चा बन जाईये
क्योंकि सब की माँ छोड़ जाती है, एक दिन।







