गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
वो चिट्ठियां जो कि—————–
———————————————————-
वो चिट्ठियां जो कि,
रह गई है अधूरी अब,
देखने के लिए अपना भविष्य,
जो पाना चाहती थी मेरे हाथों से,
सुंदर सूरत आइने में,
कि टूट गया मेरा विचार,
कोई नया विचार आ जाने से।
और वो कविताएं जो कि,
होने को थी पूर्ण,
लेकर अपनी विचारधारा,
रह गया शेष उनका कदम,
पुरस्कार वो पाने ही वाली थी।
वो प्रियभावन जो कि,
खड़ी थी लेकर पूजा की थाली,
पहनाना चाहती थी अपने हाथों का हार,
अपने प्रेम के प्रत्युत्तर में,
जला रखा था उसने द्वार पर दीपक,
कि मैं भटक नहीं जाऊं रास्ता,
विज्ञान की नयी चांदनी में,
अब आँसू बहा रही है वो,
मेरी नियति और अपनी किस्मत पर।
वो —————- जो कि————–







