सीएम धामी ने किया आइस रिंक का लोकार्पण

Spread the love

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक का लोकार्पण सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। करीब एक दशक से बंद रहे आइस रिंक को लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से फिर तैयार किया गया है। इस दौरान स्पोर्ट्स कॉलेज में ही 599 लाख की लागत से बने घुड़सवारी मैदान (इक्वेस्ट्रियन) का लोकार्पण भी हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों उपलब्धियां न सिर्फ उत्तराखंड के लिए बल्कि भारत के लिए गौरव साबित होंगी। उन्होंने याद किया कि वर्ष 2011 में बने आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स का आयोजन हुआ था। जिसमें भारत समेत भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका जैसे देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लेकिन रखरखाव के अभाव में रिंक बंद हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प के तहत इसे फिर से शुरू करने का संकल्प लिया।
इसके लिए विदेशों से इंजीनियर भी बुलाए गए। रिंक की बिजली आवश्यकता पूरी करने के लिए एक मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित है, जो इसे ग्रीन गेम्स की थीम पर संचालित करेगा। उन्होंने रिंक को भारत का ही नहीं, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक बताया।
वहीं, खेल मंत्री आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान कई बड़ी खेल अवस्थापनाएं तैयार की गई हैं। अब आइस रिंक और घुड़सवारी मैदान के शुरू होने से राज्य की खेल विरासत और संपन्न हो गई है। आइस स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रिंक में खेलों के आयोजन के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। इस मौके पर प्रदर्शनी के तौर पर आइस हॉकी मैच भी खेला गया। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव प्रशांत आर्य व पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहे।
पिट्ठू टीमों को किया रवाना
नेशनल सीनियर पुरुष-महिला और सब जूनियर बालक-बालिका पिट्ठू चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही उत्तराखंड की टीमों को खेल मंत्री आर्या ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चैंपियनशिप सात से नौ मई तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित की जाएगी। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिट्ठू को भी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा।
  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।