ब्यूरो अल्मोड़ाः दिगविजय सिंह।
ई. जीवेश वर्मा अध्यक्ष एवं ई. मनीष कुमार धीमान बने सचिव
उत्तरखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का अधिवेशन
अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी में उत्तरखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग अल्मोड़ा का जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी निर्देशों जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। यहां शक्ति सदन में जीवेश वर्मा को अध्यक्ष एवं इंजीनियर मनीष कुमार धीमान को सचिव चुना गया। जनपदीय कार्यकारणी का चुनाव कुमाऊं मंडल अध्यक्ष ई प्रबुद्ध शर्मा. मंडल सचिव ई हेमंत गंगवार के निर्देशन में पूरे हुए। अधिवेशवन में इंजीनियरों ने विभागीय कार्यों में हो रहे बाहरी हस्तक्षेप का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके साथी पूरी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। कई बार कुछ लोग उनके विभाग के साथ इंजीनियरों पर बेवजह दबाव बनाने का काम करते हैं जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिवेशन में सभी लोगों ने एकजुट होकर कार्य करने का अह्वाहन किया। कार्यक्रम में ई. सिद्धार्थ साह, ई. प्रफुल जोशी, ई. जतिन शर्मा ई प्रशांत पंत ई. विपिन तिवारी ई. विनोद भंडारी, ई दिव्या बिष्ट विशाखा पंत वर्मा, ई लता नयाल ई ललित बिष्ट ई अभिलाषा पंत ई हिमांशु सुयाल ई मनीष बिष्ट ई नीरज बिष्ट ई दीपक मटियाली ई कपिल रजवार, ई पंकज कुमार आर्य ई नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।







