संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
प्रजापति कुम्भकार समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बांधे ओर नवजीवन की शुरुआत की।
पुनर्मिलन की सफलता: मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न।
जिला संवाददाता गोवर्धन कुम्भकार रिपोर्ट
आगर मालवा : मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 9 मई 2025 को बाबा बैजनाथ की पावन नगरी आगर मालवा में श्री मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज पंचम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का अग्रसेन वाटिका रानी सती रोड पर आयोजन किया गया विवाह सम्मेलन के पूर्व अतिथियों द्वारा बाबा बैजनाथ के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई यह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन समाज की एकता, परंपरा और प्रगतिशील सोच का प्रतीक बना। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़े शामिल हुए समाज के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य गण एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे
वहीं मंचासीन वरिष्ठ अतिथियों जिसमें राष्ट्रीय संत रामनारायण जी मिश्रौली सिद्ध गिरी जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जी कुंभकार समिति के अध्यक्ष कैलाश जी कुंभकार उपाध्यक्ष लाल सिंह जी सरपंच साहब बेनीप्रसाद प्रजापत बाबूलाल कुम्भकार ओम प्रकाश जी का कैलाश जी बहन मंजू दीदी ने भी मंच की शोभा बढ़ाई व गुरुओं और समाजसेवियों का भी पारंपरिक सम्मान किया गया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में समाज के उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 10वीं 12वीं में सत प्रतिशत अंक प्राप्त किये उनको अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड बैठकर स्वागत सम्मान किया गया ऐसे ही अपने माता-पिता एवं प्रजापति कुम्भकार समाज का नाम रोशन एवं गौरवान्वित करते रहे।
ऐसे ही प्रजापति कुम्भकार समाज के युवाएं एवं युवतियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे।
उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर।
उनके योगदान को मंच से सराहा गया।
वही आगर क्षेत्र माननीय विधायक श्री मधु गहलोत सामूहिक सम्मेलन में शामिल हुए उनका समिति के सदस्य द्वारा सरोफ बांधकर स्वागत किया गया प्रजापति कुम्भकार समाज को संबोधित करते हुए उन्हें कहा अगली बार सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ हो ओर विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया इसके साथ ही, समाज के सम्मानित गुरुजनों ने भी मंच से सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की वही समिति के सदस्य द्वारा मंगलसूत्र एवं ओमप्रकाश व कैलाश कुम्भकार मंजू दीदी द्वारा प्रत्येक वधू पक्ष को एक जोड़ी बिछुड़ी उनकी तरफ से भेंट की गई ओर स्वर्गीय श्री शंकरलाल कुम्भकार अशोक कुम्भकार विक्रम कुम्भकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को पानी के केम्फर भेंट किये गये संदीप प्रजापति उपसरपंच बैजनाथ निपानिया की ओर से बाबा बैजनाथ की स्मृति चिन्ह भेंट की गई सामूहिक विवाह सम्मेलन में आगर मालवा ही नहीं आसपास के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से भी इस विवाह सम्मेलन में शामिल हुए साथ ही, सम्मेलन को सफलता व अहम भूमिका निभाने वाले दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं का मंच से सम्मानित किया गया जिससे समर्पित सेवाभाव को प्रोत्साहन मिला।
वह संपूर्ण कार्यक्रम में सामाजिक चर्चा, प्रेरक उद्बोधन और समाज की दिशा पर विचार-विमर्श भी हुआ।ओर आधुनिक युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन में सभी सहभागीजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस पर भी समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया मालवी प्रजापति कुम्भकार समाज के इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तो हर आयोजन एक मिसाल बन जाता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का संचालन सेवक राम कुम्भकार द्वारा किया गया एवं आभार भरत प्रजापति आगर मालवा द्वारा माना गया







