भारत की सेना जिंदाबाद पाकिस्तान हो बर्बाद के उदघोष के साथ प्रदेश कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Spread the love

सूर्यकांत धस्माना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) 

संगठन व प्रशासन 

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

 

 

 

भारत की सेना जिंदाबाद पाकिस्तान हो बर्बाद के उदघोष के साथ प्रदेश कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा।

 

पूरा देश भारत की सेना की पीछे मजबूती से खड़ा है -करण माहरा।

 

             देहरादून: भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए व अपने सभी लोकतांत्रिक मतभेद भुलाते हुए देश की केंद्र सरकार के साथ इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में एक जुट हो कर खड़े होने का प्रदर्शन करते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विशाल तिरंगा यात्रा निकली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह , विधायक विक्रम सिंह नेगी,विधायक लखपत बुटोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित समेत अनेक वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में देश का तिरंगा झंडा ले कर राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड,दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति तक जबरदस्त नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए देश की एकता अखंडता व देश की केंद्र सरकार व देश की सेना के साथ डट कर खड़ा होने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के व लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने पहले दिन हो ऐलान कर दिया था कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस संकट व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में अपने सारे मतभेद सारे मुद्दे एक तरफ रख कर मजबूती के साथ केंद्र की सरकार और अपने देश की सेना के साथ खड़ी है। श्री माहरा ने कहा कि देश के लिए हम कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पहले दिन केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना कर पहलगाम हमले का बदला लेने की कार्यवाही अपनी हवाई सीमा में रहते हुए की थी किंतु पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया जिसका मुंह तोड़ जवाब भारत ने दिया । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जितनी बार भी भारत को ललकारा है उसको उसकी भरी कीमत चुकानी पड़ी और 1981 में तो उसके दो टुकड़े हो गए किंतु वो बाज नहीं आ रहा इसलिए इस बार उसकी करतूतों का खामियाजा पूरी तरह से बर्बाद हो कर चुकाना पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में सरकार सेना शासन व प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार है और किसी भी आपातकालीन स्थिति में कांग्रेस के कार्यकर्ता रक्तदान धन व शारीरिक रूप से योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पूरी शक्ति के साथ देश के लिए हर तरह का योगदान देने का जो निर्देश दिया है हर कार्यकर्ता उसका पूरी निष्ठा से पालन करेगा। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि शहर में आवश्यकता पड़ने पर वो जिला प्रशाशन व सिविल डिफेंस के अधिकारियों को अपने कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने घंटाघर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, एस सी विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, याकूब सिद्दीकी, नवीन जोशी, गरिमा मेहरा दसौनी,वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, अनिल बेसनेट, पूरण सिंह रावत , महेंद्र सिंह नेगी अभिनव थापर, ऐतात खान, सुशीला शर्मा,सावित्री थापा, गोपाल गड़िया, नगर निगम पार्षद गण अभिषेक तिवारी,महेंद्र रावत, रॉबिन त्यागी,सुशांत वोहरा, अमित भंडारी, प्रमोद गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, मुकेश सोनकर, अनूप कपूर, गुल मोहम्मद, अमनदीप सिंह, हरजोत सिंह, अर्जुन पासी,संजय भारती, करण घाघट, सिद्दार्थ सिंह, शिवम्, मोहित मेहता, सूरज छेत्री, आनंद सिंह पुंडीर, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रवीण भारद्वाज, प्रशांत खंडूरी, वीरेश शर्मा, विजय शाही समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।

 

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)