गला रेतकर नाबालिग की हत्या,आरोपी काली नदी में कूदा,तलाश जारी

Spread the love

पिथौरागढ। शनिवार की सुबह धारचूला में चाकू से गला रेतकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नाबालिग नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में कूदा गया। इसके बाद से आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस काली नदी किनारे सर्च अभियान चला रही है। नाबालिग की हत्या क्यों की गयी पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के छलमा छिलासों निवासी अनुज सिस्ताल (17) पुत्र कुंदन सिस्ताल देहरादून में काम करता था। वह तीन दिन पूर्व ही धारचूला आया था और गर्ब्याल खेड़ा स्थित अपनी बुआ के घर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आरोपी युवक घर में आया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गले में वार कर दिया। घटना के समय अनुज की बुआ दुकान में गई थी।

चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग अनुज को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हत्यारोपी नाबालिग भागकर काली नदी किनारे लगभग एक किमी दूर खोतिला पहुंच गया। यहां से उसने नेपाल भागने की फिराक में काली नदी में छलांग लगाई इसके बाद वह नजर नहीं आया।

घटना के दो प्रत्यक्षदर्शी नाबालिगों ने बताया कि आरोपी ने नदी में छलांग लगाई लेकिन वह बाहर नहीं आया। घटना की सूचना के बाद कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने काली नदी किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोपी चकमा देकर नेपाल न पहुंचे इसके लिए धारचूला पुलिस ने नेपाल पुलिस को भी मामले की जानकारी दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अनुज को क्यों मारा पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।