नेहरूग्राम गोलीकांडःदेर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

वारदात में शामिल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में
मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली,अस्पताल मंे भर्ती
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरूग्राम इलाके में रविवार की रात हुए गोलीकांड मामले में फरार दो आरोपियों को दून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को  अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि नेहरूग्राम गोलीकांड में सात आरोपी शामिल थे। वारदात  के बाद ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। दून पुलिस ने 18 जून को दो आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। साथ ही देर रात फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली गई है। इस तरह रवि बडोला और उसके दो दोस्तों को गोली मारने वाली घटना में शामिल सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार इस वारदात में शामिल दो आरोपी योगेश और मनीष फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे थे। दून पुलिस को आरोपियों के हरिद्वार में होने की सूचना मिली थी। हरिद्वार पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर हरिद्वार के सभी क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज किया गया। बहादराबाद क्षेत्र के अंर्तगत आरोपियों के आने की सूचना मिली। जैसे ही आरोपी आए, तो पुलिस ने उनसे सरेंडर करने को कहा।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सरेंडर करने की जगह फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने भी उन पर फायर किए। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर दोनों मनीष और योगेश को गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।

  • Related Posts

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल…

    उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारो के बीच पत्रकार वार्ता

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)       उत्तराखंड सरकार की मिडिया समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज सर्किट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हुआ

    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    • By User
    • May 15, 2026
    • 8 views
    फिरोजपुर शहर में भाजपा के भीतर सियासी हलचल हुई तेज

    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    ताकुला सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों एवं मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण

    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    • By User
    • May 15, 2026
    • 7 views
    लोकतंत्र की आवाज को दबाने का आरोप, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम रहे हाउस अरेस्ट

    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?

    • By User
    • May 15, 2026
    • 12 views
    न्याय की गुहार या व्यवस्था से मोहभंग?