संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
बनो पक्षियों के मित्र…!
बढ़ रहा तापमान और घट रहा हरित क्षेत्र,
गर्मियों के मौसम में बनों पक्षियों के मित्र।
चिल-चिलाती धूप और तप रहीं हैं जमीन,
सूखी हवाएँ ‘दिनचर्या’ को करती गमगीन।
इससे परिन्दों का जीवन प्रभावित हो रहा,
बेजुबाँ भी संघर्ष करने को मजबूर हो रहा।
बढ़ रहा तापमान और घट रहा हरित क्षेत्र,
गर्मियों के मौसम में बनों पक्षियों के मित्र।
शहरीकरण की मार एवं प्रकृति से हुई दूरी,
नतीजा पशु-पक्षियों की प्यास रहीं अधूरी।
आज छांव और पानी भी तो दुर्लभ हो गए,
ये डिजिटल होकर भी क्यों निर्दयी हो गए।
बढ़ रहा तापमान और घट रहा हरित क्षेत्र,
गर्मियों के मौसम में बनों पक्षियों के मित्र।
गोरैया, बुलबुल, मैना व कबूतर भटक रहें,
पक्षी पानी की तलाश में हलाकान हो रहें।
मानवीय संवेदनाओं को कोई भी न परखें,
आओ छतों या आंगनों में दाना-पानी रखें।







