शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
जी हाँ, मैं जी.आजाद हूँ
———————————————————-
जी हाँ, मैं जी.आज़ाद हूँ ,
किसी चार दिवारी में नहीं जीना चाहता,
किसी की प्रीत में कैद नहीं होना चाहता,
आँसूओं से भीगकर निर्बल नहीं होना चाहता,
किसी आग में जलकर राख नहीं होना चाहता,
पत्थरों से डरकर राह नहीं बदलना चाहता,
मैं निश्चिंत हूँ ,
जी हाँ, मैं जी.आज़ाद हूँ।
तुम किस ताकत से मुझको डराना चाहते हो,
किस बदनामी से मुझको झुकाना चाहते हो,
कौनसा दर्द तुम मुझको देना चाहते हो,
किस बात से तुम मुझको रुलाना चाहते हो,
या वह कौनसी राग है,
जिससे मेरी आवाज तुम छीनना चाहते हो,
मैं तो ऊँची परवाज हूँ आकाश में,
जी हाँ, मैं जी.आज़ाद हूँ।
मैं नहीं सोचता अब किसी के बारे में,
मुझको नहीं विश्वास किसी हृदय पर,
करता नहीं हूँ स्थायी प्यार किसी से,
और अब नहीं आते मुझको आँसू ,
किसी का शोक या आँसू देखकर,
रोता नहीं अब बच्चे की तरह,
किसी के लिए मचलकर,
मैं गुलाम नहीं हूँ किसी का,
जी हाँ, मैं जी.आज़ाद हूँ।
मुफलिसी में अब मैं जीना नहीं चाहता,
किसी से मोहब्बत में बर्बाद होना नहीं चाहता,
मुझको भी होना है आबाद तुम्हारी तरह,
संवारनी है मुझको भी अपनी जिंदगी,
सच में, अब तुम सबकी तरह,
हाँ, आज़ाद हिंदुस्तान में,
जी हाँ, मैं जी.आज़ाद हूँ।







