ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
ऋण योजनाओं का हो सही उपयोग : सीडीओ
अल्मोड़ाः पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के अंतर्गत आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए।
शनिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ दिवेश शाशनी ने साक्षात्कार में पहुंचे आवेदकों से कहा कि जिस योजना के तहत ऋण स्वीकृत हो, उसे उसी कार्य योजना में लगाएं।
जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में इस वर्ष वाहन मद में 13आवेदन,गैर वाहन मद में 19, होटल एवं रेस्टोरेंट के लिए 9 और होम स्टे के लिए 10 आवेदन सहित कुल 32आवेदनों पर विचार किया गया। सीडीओ ने समस्त दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वहां एलडीएम अनिरुद्ध शाह, परिवहन विभाग के अखिलेश चौहान व अन्य मौजूद थे।







