ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
लीवर सिरोसिस की चपेट में आ रहे हैं युवा।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस चिकित्सालय में एकाएक लीवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या बढ गई है। इनमें ज्यादातर युवा मरीज शामिल हैं।यह एक बहुत गंभीर चिंता का विषय है।
डॉक्टरों का कहना है कि ये बिमारी ज्यादातर शराब के अधिक सेवन करने से और पुरानी अन्य बिमारियों के कारण होती है। यहां प्रति महिने औसतन 30से अधिक मरीज लीवर सिरोसिस इलाज के लिए आ रहे हैं, जिनमें कई युवा हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक लीवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षणों में भूख की कमी, थकान वजन घटाना मतली तथा पेट दर्द शामिल हैं। जैसे जैसे बिमारी बढ़ती है वैसे वैसे जटिलताएं भी बढ़ती जाती हैं और गंभीर स्थिति आने पर त्वचा पर खुजली, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया), पेट दर्द,vपेट में पानी भरना, खून आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि इस बिमारी से बचाव के लिए सतर्कता और समय समय पर जांच व इलाज किया जाए, शराब के सेवन और धुम्रपान से परहेज़ करें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें, हेपिटाइटिस-बी और सी की समय समय पर जांच कराएं।







