भारतीय सेना के 22 सदस्यीय दल ने एक साथ फतह किया माउंट एवरेस्ट

Spread the love
रानीखेत। देश की आन, बान व शान की रक्षा को तत्पर भारतीय फौज ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। जांबाजों ने दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी न केवल फतह की, बल्कि एकसाथ 22 सैन्य पर्वतारोहियों के शिखर पर पहुंचने का विश्व रिकार्ड भी बनाया।दुनिया का कोई भी दल अब तक इतनी संख्या में एकसाथ चोटी को नहीं छू सका है। खास बात कि दो बार एवरेस्ट की 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा व रेजिमेंट का ध्वज फहरा चुके 16-कुमाऊं के नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी तीसरी बार पहुंचने वाले सैनिक बन गए हैं।

इधर भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान को मान्यता के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में साक्ष्यों के साथ दावा प्रस्तुत किया है।  भारतीय सेना के पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट अभियान के तहत वर्ष 2001 में एवरेस्ट की दुरूह चोटी को छूआ था। तब दल में छह जांबाज थे।

इधर ‘इंडियन आर्मी सिल्वर जुबली एवरेस्ट एक्सपिडिशन-2025’ के तहत अभियान को यादगार बनाने के उद्देश्य से सेना ने जांबाज पर्वतारोही दल को पुन: भेजा।   सेना मेडल विजेता नैनी मजखाली (रानीखेत) निवासी पर्वतारोही नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लाक दिल्ली से फ्लैगआफ किया।

कर्नल मनोज जोशी की अगुआई में छह सैन्य अफसर, आठ जेसीओ समेत 32 सदस्यीय दल काठमांडू (नेपाल) से लुक्ला होकर 23 को बेस कैंप पहुंचा।   कुशल प्रशिक्षण के बाद केआरसी के सात, गढ़वाल व गोरखा रेजिमेंट के चार-चार, लद्दाख रेजिमेंट के पांच, मद्रास व पैराशूट रेजिमेंट से एक-एक समेत कुल 22 पर्वतारोही 22 मई को 8500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे। सफर बेहद मुश्किल भरा रहा।

बर्फानी तूफान के चलते दल एहतियातन वापस कैंप-दो में लौटा। दो दिन इंतजार के बाद 25 को पुन: चढ़ाई शुरू की और 27 मई के तड़के लगभग चार बजे एकसाथ 22 पर्वतारोहियों ने चोटी को चूम नया विश्व कीर्तिमान बनाया।

नायब सूबेदार इंदर सिंह की उपलब्धियां 16 कुमाऊं रेजिमेंट के अनुभवी पर्वतारोही नायब सूबेदार इंदर सिंह अधिकारी वर्ष 2012, 2016 और अब तीसरी बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे और विश्व कीर्तिमान के गवाह बने।

इससे पूर्व वह 2009 में माउंट शिवलिंग, 2014 में राजरंभा, 2015 व 2023 में त्रिशुल, 2015 में डियो तिब्बा, 2018 में कामेट व माउंट भनोटी, 2019 में मकालू, 2024 में मुकुट तथा इसी साल इंदकौल की चोटी भी फतह कर चुके हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें सेना मेडल मिल चुका है।

खड़क सिंह व नंदी देवी अधिकारी के पुत्र नायब सूबेदार इंदर सिंह 2007 में सेना का अंग बने। सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल सोनामार्ग गुलमर्ग (कश्मीर) में पर्वतारोहण प्रशिक्षण के दौरान बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड भी मिला। उनकी पत्नी वीरशिवा स्कूल रानीखेत में प्रधानाचार्या हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)