संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ महिला की मौत

Spread the love

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मल्लीताल के रुकुट कम्पाउंड क्षेत्र से पुलिस को एक महिला की घर के अंदर मौत होने की सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्र में पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था। जब पुलिस ने घर का ताला खुलवाया तो महिला जमीन पर लगे गद्दे के ऊपर मूर्छित अवस्था में पड़ी मिली। जांच करने पर महिला के चेहरे व सिर में चोट के निशान भी दिखाई दिए। साथ ही महिला का पेट भी फूला नजर आ रहा था। जिस पर उसे चिकित्सालय लाया गया जहंा डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका अनीता (49) का मायका ग्वालदम व ससुराल वीरभटृी नैनीताल में है। महिला अपने पति व बेटे से अलग यहां तीन सालों से एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

महिला के साथ रह रहे व्यक्ति ने बताया कि महिला बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीते दिनों बीडी पांडे जिला अस्पताल से उसको सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था जिसके लिए वह पैसे का इंतजाम कर रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से बात की तो उन्होंने वहां आने से मना कर दिया। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

  • Related Posts

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी              (नया अध्याय, देहरादून)     मंदिर हो या घर, नहीं चाहिए बालिका वधू या वर  …

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी              (नया अध्याय, देहरादून)   सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन।    सात दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 11 views
    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग प्रभावित, रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 4 views
    चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग प्रभावित, रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना।

    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 13 views
    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

    • By User
    • May 15, 2026
    • 6 views
    श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का निर्णय

    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 3 views
    पंजाब के जिला फिरोजपुर में चार जगहों पर होने है चुनाव