दून में तीन नए कोरोना मरीज मिले, विभाग ने सतर्कता और स्वच्छता की अपील की

Spread the love

         देहरादूनः दून में कोरोना और डेंगू की दोहरी मार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब इन दोनों बीमारियों के नए मरीज सामने न आ रहे हों। बुधवार को जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्कता और स्वच्छता की अपील की गई है।

            मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 50, 60 और 80 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना के कुल 41 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें 33 देहरादून से, एक हरिद्वार से है। सात मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही राज्य से बाहर चले गए। वर्तमान में चार एक्टिव केस हैं। इनमें तीन होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इधर, रानीपोखरी क्षेत्र के एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 54 देहरादून और 36 अन्य स्थानों से हैं। फिलहाल डेंगू के 12 एक्टिव केस हैं। इनमें एक मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में और 11 मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

                मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को आशा और डेंगू वालंटियर टीम ने 14,333 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 44 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 91,198 कंटेनरों की जांच में 53 कंटेनरों में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)