डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
इंसानियत की माँग
इंसानियत के दुश्मनों का अंत होना चाहिए।
हमलावरों पे हमला तुरंत होना चाहिए।।
हो चुकीं बातें बहुत अब फाइलों को बंद कर।
होली जलाओ दोस्तों वसंत होना चाहिए।।
इंसानियत के…….।।
घुस-घुस के मारो जा सभी हर मुल्क़ के ग़द्दार को।
अब सारथी को कृष्ण सा बलवंत होना चाहिए।।
इंसानियत के……..।।
रख दो कुचल के सिर सभी नापाक दिल वालों के अब।
काँधे धरी बंदूक को लड़ंत होना चाहिए।।
इंसानियत के……….।।
युद्ध की भेरी बजी है जान लो ऐ दोस्तों।
मारो-मरो उदघोष अब जीवंत होना चाहिए।।
इंसानियत के………..।।
सारी मिसालें वीरता की हो गईं फ़ीकी बहुत।
फ़िर उदाहरण वीरता का ज्वलंत होना चाहिए।।
इंसानियत के…………।।
फ़ैसले लो नीतिगत पर ध्यान भी रखना ज़रा।
राष्ट्र का गौरव सदा कुलवंत होना चाहिए।।
इंसानियत के दुश्मनों का अंत होना चाहिए।।







