संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
फुटबॉल टीम की पहली शतकवीर…!
31 वर्षीय मणिपुर की महिला फुटबॉलर,
आशालता ने भारत की ऊँची की कॉलर।
स्थानीय फुटबॉल क्लब में दाखिला मिला,
2008 अंडर-17 की टीम में प्रवेश मिला।
इम्फाल में जन्मी लोइटोंगबम आशालता,
ये पहली महिला फुटबॉलर जिसने हैं खेले,
100 अंतरराष्ट्रीय मैच यह हैं असली पता।
31 वर्षीय मणिपुर की महिला फुटबॉलर,
आशालता ने भारत की ऊँची की कॉलर।
2011 में प्री-ओलंपिक में टीम की जर्सी,
बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में थी गर्जी।
किसी ने नहीं सोचा होगा तूफान ला देंगी,
भारतीय राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की
यह कप्तान अपने खेल से गजब ढा देंगी।
31 वर्षीय मणिपुर की महिला फुटबॉलर,
आशालता ने भारत की ऊँची की कॉलर।
विदेशी क्लब में खेलने वाली यह हैं दूसरी,
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ केसरी।
दो दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक व
लगातार 4 बार सैफ महिला चैम्पियनशिप
जीतनेवाली टीम का आशालता हिस्सा थीं।
(संदर्भ-सौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलनेवाली पहली
भारतीय महिला)







